Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम नेपाल के १५० कार्यकर्ता नेकपा में प्रवेश

 

रेयाज आलाम, वीरगंज, १३ अक्टूबर ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल में आबद्ध १५० नेता/कार्यकर्ता नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में प्रवेश किए हैं । दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर शनिबार नेकपा द्वारा वीरगंज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ से उल्लेखित संख्या में कार्यकर्ता नेकपा में प्रवेश किए हैं ।


नेकपा प्रवेश करनेवालों को नेकपा नेता तथा पूर्वगृहमन्त्री एवं कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जनार्दन शर्मा ने फूल माला लगाकर पार्टी में स्वागत किया । कार्यक्रम छिपहर माई गांवपालिका के प्रमुख मनोज गुप्ता के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था । कार्यक्रम में सांसद् शेख चाँदतारा, पूर्व सांसद् तथा नेकपा नेतृ उर्मिला अर्याल, नेता राजकुमार गुप्ता, प्रधुम्न चौहान, रहबर अन्सारी लगायत नेता भी उपस्थिति थे ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने दशहरा, दीपावली तथा छठ पर्व के अवसर पर शुभकामना मन्तव्य व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार देश को आर्थिक रुप में सन्पन्न बनाने के लिए लग रही है, इसीलिए राजनीतिक ध्रुवीकरण होकर सभी को नेकपा में आवद्ध होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *