Tue. Apr 29th, 2025

हेटौडा डायरी:गोविन्द न्यौपाने

मां-बेटी के हत्यारा हिरासत में
मकवानपुर। जिला के भैसे गाविस में आषाढ २८ गते रात को मां और बेटी की नृसंस हत्या हर्ुइ है। मकवानपुर के प्रहरी उपरीक्षक पर्ूण्ाचन्द्र जोशी के अनुसार उस हत्या में ८ लोग संलग्न थे, जिनमें से ६ को पकडÞ लिया गया है। पत्रकार सम्मेलन में उपरीक्षक जोशी ने कहा कि मां चन्द्रमाया थापा और उसकी बेटी लक्ष्मी थापा दोनों को हाथ-पैर बाँधकर, गला दबाकर मारा गया था। हत्या में संलग्न ज्यादातर लोग हेटौडा में रिक्सा चालक हैं। हत्या में धादिङ जिल्ला जीवनपुर के विष्णु तामाङ, सानुकान्छा तामाङ, सञ्जीव लामा, सुदीप लामा, बसामाढी मकवानपुर के मोहन ब्लोन, कर्ीर्तिपुर काठमांडू के राजु श्रेष्ठ संलग्न पाए गए हैं।
हत्यारों ने सात तोला से ज्यादा सोना, कुछ चाँदी और नगद की चोरी भी की है। प्रहरी उपरीक्षक जोशी ने हत्यारा ढूढÞने के लिए कुत्ते और सिभिल प्रहरीका परिचालन किया था। हत्या अनुसन्धान में संलग्न निर्मल थापा के अनुसार घटनास्थल में हेक्सो ब्लेड भी मिला था। बाद में अनुसन्धान की तीव्रता बढÞाने पर अभियुक्त पकडÞे गए। हत्या उद्देश्य नहीं था, लूटपाट के रास्ते में आने से मां और बेटी को जान गवानी पडÞी।
घटना की रात ५७ वषर्ीया चन्द्रमाया और ३७ वषर्ीया उनकी बेटी लक्ष्मीमाया दोनों घर में थे। जब हत्या हर्ुइ, उस समय चन्द्रमाया के पति नेपाल विद्युत प्राधिकरण में रात की ड्यूटी में काम कर रहे थे। कानून का हाथ लम्बा होता है, वैसे तो दो अपराधी अभी भी फरार है लेकिन पुलिस का कहना है वे भी जल्दी ही पकडÞ लिए जाएँगे।
पुनरावेदन में दाहाल
जिल्ला बार में केसी विजयी
वकिलो के संगठन पुनरावेदन बार एशोसिएसन के अध्यक्ष पद में मदन कुमार दहाल प्रतिद्वन्द्वी कृष्णप्रसाद अर्यालको पराजित करते हुए विजयी घोषित हुए हंै। इसी तरह बार के उपाध्यक्ष पद में कमलबहादुर घिसिङ ने प्रतिद्वन्द्वी मोहनप्रसाद भट्टर्राई को हराकर विजय प्राप्त की। इसी तरह सचिव में सुमनकुमार मानन्धर को पराजित करते हुए सुशील कुमार पोखरेल विजयी हुए। निर्वाचन अधिकृत युवराज ओली के अनुसार कोषाध्यक्ष पद में रामकृष्ण देउला निर्विरोध चुन लिए गए हैं। पुनरावेदन अदालत परिसर में हुए निर्वाचन में कूल मतदाता ७० थे, मगर ५० ही मतदाता सहभागी हुए।
इसी तरह जिल्ला बार एशोसिएसन मकवानपुर के अध्यक्ष पद में अधिवक्ता अज्मीर केसी निर्वाचित हुए है। उन्होंने अधिवक्ता ललिता श्रेष्ठ को पराजित किया था। वैसे ही उपाध्यक्ष में गोपाल शर्मा विडारी, सचिव मेर्ंर् इश्वरी अधिकारी, कोषाध्यक्ष में उत्तम बस्नेत और सदस्य में भोगेन्द्र लर्ुइटेल, जगनाथ सुवेदीर्,र् इश्वरराज ढकाल को चयन किया गया। निर्वाचन अधिकृत केशव प्रसाद काप\mले के अनुसार समिति में केन्द्रीय पार्ष् विष्णु प्रसाद अर्याल को चुन लिया गया।
तेक्वान्दो में बारा का वर्चस्व
स्व. प्रशिक्षक मान बहादुर तामाङ की स्मृति में राष्ट्रिय युनियन नेपाल जिल्ला कार्य समिति मकवानपुर के आयोजन में हेटौंडा में सम्पन्न मध्यमाञ्चल क्षेत्रीय स्तरीय तेक्वान्दो प्रतियोगिता में बारा टीम च्याम्पियन घोषित हर्ुइ है। च्याम्पियन बारा ने ६ स्वर्ण्र्ाा४ रजत, २ काँस्य पदक जीता। दूसरे स्थान पर रहे मकवानपुर ने २ स्वर्ण्र्ाा४ रजत, १ काँस्य पदक हासिल किया है।
इसी तरह चितवन २ स्वर्ण्र्ाा २ रजत, ६ काँस्य पदक हासिल करके तीसरे स्थान में रहा। प्रतियोगिता में सर्वोत्कृष्ट खिलाडी मकवानपुर की सिर्जना थापा मगर को घोषित किया गया। प्रतियोगिता में ८४ पुरुष, ३६ महिला सहभागी थे। प्रतियोगिता में मध्यमाञ्चल अर्न्तर्गत १० जिल्ला के १ सौ खेलाडियों ने भाग लिया था।
आदर्श दम्पत्ति सम्मानित
विश्व जनसंख्या दिवस ११ जुलाई २०१२ के अवसर पर जिल्ला विकास समिति मकवानपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आदर्श दम्पत्ति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेटा हो या बेटी एक वा दो सन्तान के बाद स्थायी बन्ध्याकरण करानेवाले दम्पति को नगद पुरस्कार सहित दोसल्ला ओढाकर सम्मानित किया गया था। इस तरह सम्मानित होनेवाले में रामकृष्ण घिमिरे, रेखा चौलागाईं, रोहित घिमिरे, बिमला गौतम, मुकुन्द हटुवाल, पवित्रा घिमिरे, कुशकुमार श्रेष्ठ, गीता श्रेष्ठ, शान्ता बराल आदि थे।
सम्मान कार्यक्रम के प्रमुख स्थानीय विकास अधिकारी भुवनप्रकाश विष्ट और नेकपा एमाले के जिल्ला उपाध्यक्ष मुनु सिग्देल ने आदर्श दम्पतिको सम्मानित किया था। कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय सदस्य प्रताप विष्ट ने मन्तव्य किया था। बढÞती हर्ुइ जनसंख्या को न्यूनीकरण करने के लिए जिल्ला विकास समिति मकवानपुर ने २०६० साल से आदर्श दम्पतिको सम्मान करना शुरु किया था।
जिल्ला विकास समिति मकवानपुर के सामाजिक अधिकृत रामकृष्ण थापा के अनुसार २०६० में ७ दम्पति, २०६१ में ४ दम्पति, २०५२ में १७ दम्पति, २०६३ में ९ दम्पति, २०६४ में ६ दम्पति, २०६५ में ९ दम्पति, २०६६ में ३ दम्पति, २०६७ में ९ दम्पति, २०६८ में १ दम्पति को सम्मानित किया गया था।
हमारे जैसे रुढिÞवादी समाज के लिए इस काम में बुजर्ुग का साथ और संस्कार का साथ उतना नहीं मिलता, फिर भी परिवार के सुख के लिए यह करना जरुरी है,  सम्मानित व्यक्ति मुकुन्द हटुवाल ने बताया।
बीपी स्मृति में फलफूल वितरण
बीपी स्मृति दिवस के अवसर पर नेपाली काँग्रेस महिला संघ के आयोजन में हेटौंडा अस्पताल के रोगियों को बिस्किट और फलफूल वितरण किया गया। नेपाली काँग्रेस के पर्ूव सभापति रामचन्द्र अर्याल माइकल और वर्तमान सभापति रघुरमण न्यौपाने की प्रमुख उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *