Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान में चुनावी हिंसा के कारण करीब 25 लोग की माैत

 

काबुल [एएफपी]।

 

अफगानिस्तान में चुनावी हिंसा के कारण करीब 25 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। शनिवार को कई मतदान केंद्र घंटों देरी से खुले जिससे अफरा-तफरी पैदा हो गई। तकनीकी गड़बड़ी और कर्मचारियों की कमी के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ।

काबुल के एक मतदान केंद्र पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस घटना में कम से कम 15 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी में हिंसा की विभिन्न घटनाओं में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है और करीब 100 लोग घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेवारी अभी तक किसी ने नहीं ली है, लेकिन तालिबान पहले ही दावा कर चुका है कि चुनाव के दौरान उसने देश भर में 300 हमले किए हैं।

यह भी पढें   भंसार सीमा को लेकर भारत ने कहा – यह मुद्दा कोई नया नहीं है, बल्कि यह पहले से मौजूद नीति का ही हिस्सा है

उत्तरी शहर कुंदुज में हिंसा के कारण मतदान बाधित हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यहां तीन लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हुए हैं। प्रांत की राजधानी पर राकेट से 20 हमले हुए हैं। स्वतंत्र चुनाव आयोग (आइईसी) के निदेशक मोहम्मद रसूल उमर ने बताया कि कुंदुज से कई किलोमीटर दूर एक मतदान केंद्र पर तालिबान के हमले में आइईसी का एक कर्मचारी मारा गया और कई अन्य लापता हैं। हमले में बैलेट बॉक्स तबाह हो गए। नानगरहार प्रांत में आठ धमाके हुए। प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि दो लोग मारे गए हैं और पांच अन्य घायल हुए हैं।
Image result for afghanistan blast in parliament elections

तालिबान के पतन के बाद तीसरा चुनाव
प्रारंभिक आंकड़ों में बताया गया है कि 27 प्रांतों के चुनाव में मतदान केंद्रों पर 15 लाख मतदाता जुटे। चुनाव आयोजकों ने बताया कि कई मतदाता घंटों तक प्रतीक्षा करते रहे। अधिकांश मतदान केंद्र प्रक्रिया की देखरेख करने के लिए नियुक्त शिक्षकों के विफल रहने के कारण देरी से खुले। चुनाव आयोग ने कहा है कि 371 मतदान केंद्रों पर रविवार तक मतदान बढ़ाया जा सकता है। प्रारंभिक चुनाव तीन वर्ष देरी से हो रहा है। 2001 में तालिबान के पतन के बाद यह तीसरा चुनाव है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

पुल
कंधार में गुरुवार को हुए हमले में पुलिस प्रमुख के मारे जाने से सुरक्षा बलों का आत्मविश्वास डगमगा गया था। चुनाव से पहले सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। हमले के कारण कंधार में मतदान एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। चुनाव लड़ रहे 2500 से ज्यादा प्रत्याशियों में से 10 की हत्या हो चुकी है। प्रारंभिक परिणाम 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *