Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शाहरुख-रोहित 105 करोड़ रुपये में बिके!

 
Shahrukh Khan

रोहित शेट्टी एकमात्र ऐसे निर्देशक हैं जिनकी तीन फिल्में गोलमाल 3, सिंघम और बोल बच्चन सौ करोड़ क्लब में शामिल हैं। अब वे सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ बनाने जा रहे हैं और इसको लेकर बॉलीवुड में जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और इस फिल्म के बिकने की खबर आ गई है।

सूत्रों के मुताबिक फिल्म को 105 करोड़ रुपये में बेच दिया गया है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि इसमें सैटेलाइट के अधिकार भी बेचे गये है या नहीं। इतनी बड़ी रकम में फिल्म के बेचे जाने को लेकर कोई खास आश्चर्य व्यक्त नहीं किया गया है। कहा जा रहा है‍ कि रोहित और शाहरुख को तो इससे ज्यादा रकम भी मिल सकती थी।

फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी और वर्ष 2013 के मध्य में इसे रिलीज किए जाने की योजना है। फिलहाल हीरोइन का चयन नहीं हुआ है, लेकिन दीपिका पादुकोणWatch out New Hot Looks of Deepika को लिए जाने की खबर है।

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *