Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने राजधानी में विद्युतीय बस सेवा की शुरुआत की

 

ललितपुर ।

साझा यातायात प्रा. लि. ने राजधानी में विद्युतीय बस सेवा शुरु की है ।

ललितपुर के पुलचोकस्थित साझा के कार्यालय में मंगलबार आयोजित एक कार्यक्रम के बीच प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने इस बस सेवा सञ्चालन का उद्घाटन किया है।

चीनी कम्पनी बिवाइडी द्वारा निर्मित  ५  विद्युतीय बस लाने की घाेक्षणा कुछ दिनाें पहले ही की गई थी । जिसमें दाे बसें अा चुकी हैं ।

एडिबी ने विद्युतीय बस खरीदने में  सहयाेग किया है । ये बस साझा के व्यवस्थापन में रहेंगी ।

यह भी पढें   मोरङ के १९ कैदियों को दूसरे जगहों पर भेजा गया

बस में चालकसहित २० यात्री रहेंगे ।

प्रधानमन्त्री ओली विद्युतीय बस सेवा का उद्घाटन कर विद्युतीय बस में सिंहदरवार तक की यात्रा की ।

कार्यक्रम में पर्यटनमन्त्री रवीन्द्र अधिकारी, काठमाडौँ के मेयर विद्यासुन्दर शाक्य तथा ललितपुर के मेयर चिरीबाबु महर्जन की भी   उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com