Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाेवरटेक ना करें बडी दुर्घटना हाे सकती है : प्रदेश नम्बर दाे काे प्रचण्ड की चेतावनी

 

जनकपुर–23

नेपाल कम्यूनिष्ट पार्टी (नेकपा)के अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल ‘प्रचण्ड’ ने देश के विकास अाैर समृद्धि के लिए आपस में समन्वय अाैर सहकार्य करते हुए अागे बढने की अपील की है।

मंगलबार जनकपुर में दशैँ, तिहार, छठ तथा इद के अवसर में आयोजित शुभकामना आदान प्रदान एवं प्रदेश पार्टी कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रचण्ड ने संघीय सरकार द्वारा लाए गए प्रदेश प्रहरी ऐन पर अपनी असंतुष्टी जताई। उन्हाेंने प्रदेश नम्बर २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत की अाेर इंगित करते हुए कहा कि अगर अाेवरटेक किया गया ताे बडी दुर्घटना हाे सकती है ।  उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाया गया एन जल्दबाजी में लाया गया है जाे गलत है । हम भी इस विषय में गम्भीर हैं अाैर यह जानते हैं कि कर्मचारी अाैर प्रहरी चाहिए । यह अावश्यकता सभी प्रदेश की है । लेकिन इस विषय में प्रदेश काे गलती नहीं करनी चाहिए ।

यह भी पढें   एमाले महासचिव पोखरेल ने सरकार के काम कारवाई के प्रति जताई असन्तुष्टि

उन्हाेंने कहा कि संविधान संशोधन का काम अागे बढ रहा है अाैर अावश्यकतानुसार संविधान संशाेधन भी हाेगा उन्हाेंने यह भी कहा कि ‘प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली, मैं अाैर संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के साथ बैठकर  संविधान परिमार्जन  संशोधन करने के लिए हस्ताक्षर कर चुके हैं आवश्यकता अनुकुल संशोधन हाेगा ।’

 

 

कार्यक्रम में प्रदेश नम्बर २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा कि संघीय सरकार गाँव गाँव में  सिंहदरबार पहुँच चुका है कहने के बाद भी अब तक सिंहदरबारको बाउण्ड्री के भीतर ही है। ५ हजार कर्मचारी की जहाँ अावश्यकता है वहाँ सिर्फ २ साै ५० कर्मचारी हैं। उन्हाेंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सहयोग नहीं किया इसलिए प्रदेश प्रहरी ऐन अाैर करार कर्मचारी भरती ऐन हमारे द्वारा लाया गया है। उन्हाेंने संघीय सरकार की कडी आलोचना की ।

यह भी पढें   एमाले के नेता एवं पूर्व सांसद मंगलप्रसाद गुप्ता जी का निधन

नेकपा के महासचिव विष्णु पौडेल ने कहा कि संघीय सरकार काे गाली देने की मानसिकता का त्याग कर समन्वय स्थापित करते हुए  देश के विकास अाैर समृद्धि की राह में अागे बढना हाेगा ।

कार्यक्रम में सांसद प्रभु साह, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ, विज्ञान, प्रविधि तथा शिक्षा मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल, नेकपा के प्रदेश संसदीय नेता सत्यनारायण मण्डल, नेपाली काँग्रेस के संसदीय नेता रामसरोज यादव, संघीय सांसद जुली महासेठ अादि ने अपनी धारणा रखी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *