नेकपा बैठकः प्रदेश कमिटी चयन और केन्द्रीय सदस्यों का कार्यविभाजन के लिए कार्यदल गठन
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २६ अक्टूवर ।
नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी, नेकपा सचिवालय की बैठक ने प्रदेश कमिटी के सदस्यों को चयन करने और केन्द्रीय सदस्यों का कार्यविभाजन करने के लिए दों सदस्यों की कार्यदल का गठन किया है ।
कार्यदल में सचिवालय के सदस्य रामबहादुर थापा और महासचिव विष्णु पौडेल शामिल है । प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुई सचिवालय की बैठक के बाद नेकपा के महासचिव बिष्णु पौडेल ने कहा कि प्रदेश कमिटी के लिए सदस्यों का चयन कार्यदल करेगी जिससे बाद में सचिवालय की बैठक में पेश किया जाएगा ।

