Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुआओ में जिन्हें मांगा था ताउम्र भर के लिए , वो दुआ अनसुनी रह गई । बात अनकही … …. ….. …!

 

‘ पूजा बहार ‘

‘ बात अनकही रह गई ‘ ‘

बात अनकही रह गई ,

अरमां दिल के

दिल में ही धरी रह गई ,

दुआओ में जिन्हें मांगा था

ताउम्र भर के लिए ,

वो दुआ अनसुनी रह गई ।

बात अनकही … …. ….. …!

समझ नहीं आता

बांका था फिदाई हमारा,

या हमसे ही उनके सजदे में

कोई कमी रह गई ।

ग़म इस बात का नहीं

यह भी पढें   संविधान संशोधन पर हर्क साम्पाङ के ९ सूत्रीय सुझाव ! प्रत्यक्ष निर्वाचित राष्ट्रपतीय प्रणाली की वकालत

कि वो मिला नहीं ,

ग़म इस बात का है

कि हमारी चाहत

उनकी खिड़कीयों पर

टंगी की टंगी रह गई ।

बात अनकही रह गई … ….. ….!

दर्द नें इतना भरा हमारा दामन कि ,

कलेजा लहु से सनी रह गई !

बात अनकही रह गई ,

अरमां दिल के दिल में धरी रह गई ॥ ‘ पूजा बहार ‘

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed