Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्लिम समुदायों का अधिकार केन्द्र सरकार से कुण्ठित हो रहा हैः मुख्यमन्त्री राउत

 

रौतहट, २६ अक्टूबर । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि केन्द्र सरकार की ओर से मुस्लिम समुदायों का अधिकार कुण्ठित हो रहा है । जमिअत उलमाए नेपाल द्वारा बिहीबार रौतहट में आयोजित ‘अल नेपाल शैक्षिक जागरण सम्मेलन’ को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा– ‘विगत में मुसलमान समुदाय की इद, बकरइद लगायत पर्व में सार्वजनिक छुट्टी दी जाती थी, लेकिन बदनियतपूर्ण ढंग से आज उसकी कटौती की गई है ।’
लेकिन मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी पर्व में सार्वजनिक छुट्टी दी गई है । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रदेश सकार की ओर से सभी पर्व–त्योहारों में सार्वजनिक छुट्टी दी गई है, इसीलिए केन्द्र सरकार के समक्ष शर झुकार हाथ फैलाने की जरुरत नहीं है ।’ मुख्यमन्त्री राउत ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार, प्रदेश को प्राप्त अधिकार को संकुचिन बनाकर संघीयता को ही संकट में ड़ाल रहा है । उन्हों ने कहा– ‘राज्य की सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर मिलनी चाहिए ।’
मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि मुस्लिम समुदायों की अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए ही प्रदेश सरकार मदरसा बोर्ड गठन के लिए गम्भीर है । मुख्यमन्त्री राउत को मानना है कि प्रदेश नंं. २ शैक्षिक दृष्टिकोण से सबसे पिछड़ा हुआ प्रदेश है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *