अपने ही रुम में बुलाकर १४ वर्षीय किशोरी के ऊपर बलात्कार प्रयास
काठमांडू, २६ अक्टूबर । एक १४ वर्षीय किशोरी को अपने रुम में बुलाकर बलात्कार प्रयास करनेवाले २० वर्षीय समीर पुलामी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जनकपुर स्थायी निवासी पुलामी काठमांडू स्थित सोल्टीमोड में किराय के रुप में रहते हैं । महानगरीय पुलिस वृत्त कालिमाटी के अनुसार उन्होंने गत बुधबार जान–पहचानवाली एक किशोरी को अपने ही रुम में बुलाकार बलात्कार प्रयास किया था ।
पुलिस ने कहा है कि पुलामी और पीडित किशोरी के बीच पारिवारिक जान–पहचान भी है । पहचान के आधार में ही पुलामी ने किशोरी को अपने रुम में बुलाया था । जब युवती उनके रुम में गई तो पुलामी ने यौन दुव्र्यहार किया । उसके बाद पीडित किशोरी के परिवारिक सदस्यों ने पुलिस में रिपोर्ट किया था । पुलामी विरुद्ध पुलिस ने करणी उद्योग संबंधी मुद्दा दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया है ।

