Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छठ पर्व के बाद भीषण आन्दोलनः महतो

 

जलेश्वर, २६ अक्टूबर । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो ने कहा है कि अगर संविधान संशोधन नहीं होगा तो फिर भीषण आन्दोलन शुरु किया जाएगा । बिहीबार महोत्तरी जिला स्थित जलेश्वर में आयोजित पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन कराने के लिए ही राजपा ने वर्तमान सरकार को समर्थन किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता महतो ने कहा– ‘सरकार दो तिहाई बहुमत में है । अगर यह सरकार भी हमारी मांग को संबोधन करते हुए संविधान संशोधन के लिए राजी नहीं होगी तो छठ पर्व के बाद भीषण आन्दोलन की शुरुआत की जाएगी ।’ उनका मानना है कि मधेश आज भी अपनी अधिकार के लिए लडाई लड़ने की मनस्थिति में हैं ।
नेता महतो को यह भी कहना है कि वर्तमान सरकार जनपक्षीय काम करने में पूर्ण असफल हो चुका है । उन्होंने आग कहा– ‘देश में बलात्कार, हत्या, हिंसा बढ़ रहा है । सरकार कुछ नहीं कर पा रहा है ।’ स्थायी शान्ति और विकास के लिए राजनीतिक स्थिरता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिरता के लिए संविधान में संशोधन आवश्यक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com