कांग्रेस में विधान निर्माण अन्तिम चरण में
काठमांडू, २६ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस विधान मस्यौदा समिति ने विधान निर्माण प्रक्रिया को अन्तिम चरण में पहुँचाया है । समाचार स्रोत का कहना है कि आगामी तीन दिनों के भीतर पार्टी की नयां मूल विधान तैयार की जाएगी और पार्टी को हस्तान्तरण किया जाएगा । समिति के प्रवक्ता रमेश लेखक का कहना है कि दशहरा से पहले ही विधान को अन्तिम स्वरुप प्रदान करना था, लेकिन प्राविधिक कारण नहीं हो सका ।
नेता लेखक के अनुसार विधान निर्माण के समय में पार्टी कार्यकर्ता तथा शुभचिन्तकों से प्राप्त सुझाव को समेटकर मस्यौदा को अन्तिम स्वरुप दिया जा रहा है । स्मरणी है, नेपाली कांग्रेस के भीतर पार्टी सदस्यता की प्रकार, संख्या (केन्द्रीय समिति, महाधिवेशन प्रतिनिधि और प्रादेशिक महाधिवेशन प्रतिनिधि) के संबंध में सहमति नहीं जूट पा रहा है । इसीतरह पार्टी सभापति की अधिकार कटौती के संबंध में भी पार्टी के भीतर विवाद है । सभापति में निहित अधिकार के संबंध में समिति सदस्यों के बीच में ही मतभिन्नता दिखाई दे रही है ।

