नेकपा स्थायी कमिटी बैठक पुनः अनिश्चित
काठमांडू, २६ अक्टूबर । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की स्थायी किमिटी बैठक पुनः अनिश्चित हो गया है । इससे पहले कहा गया था कि कार्तिक १२ और १३ गते स्थायी कमिटी बैठक आयोजन किया जाएगा । समाचार स्रोत ने दावा किया है कि बिहीबार सपन्न सचिवालय बैठक ने तैयारी अभाव को कारण मानते हुए कार्तिक १२ और १३ गते के लिए निर्धारित बैठक को स्थगित किया है ।
नेताओं का कहना था कि पार्टी एकीकरण संबंधी काम, कार्य विभाजन और सरकार द्वारा सम्पादित कामों की समीक्षा आदि एजेण्डा में विचार–विमर्श के लिए स्थायी कमिटी बैठक होने जा रहा है । नेकपा निकट नेताओं का कहना है कि स्थगित बैठक कार्तिक अन्तिम हफ्ता हो सकती है ।
स्मरणीय है, बिहीबार सम्पन्न सचिवालय बैठक ने संगठन एकीकरण और कार्य विभाजन के लिए दो सदस्यीय कार्यदल गठन किया है । प्रदेश कार्यकाल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार में प्रदेश कमिटी को पूर्णता प्रदान करने की जिम्मेदारी नयां कार्यदल को दी गई है । इसके अलवा जिला और जनवर्गीय संगठनों की एकीकरण प्रस्ताव भी सचिवालय में पेश किया जाएगा । पोलिटव्युरो गठन, विभाग और अन्य कमिटी को पूर्णता प्रदान करने की जिम्मेदारी भी दो सदस्यीय कार्यदल को दी गई है ।

