निर्मला पन्त के हत्या में संलग्न अपराधी को सरकार द्वारा संरक्षणः देउवा
काठमांडू, २७ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने दावा किया है कि निर्मला पन्त के ऊपर हुए बलात्कार और हत्या में संलग्न अपराधी को सरकार द्वारा ही संरक्षण हो रहा है । पार्टी सम्बद्ध भातृ संगठन तरुण दल की ६५वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिबार सानेपा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करने हुए उन्होने कहा कि अपराधी को कारवाही करने की बजाय सरकार की ओर से ही संरक्षण हो रहा है ।
सभापति देउवा ने कहा कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध में संलग्न कोई भी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण के कारण उन्मुक्ति नहीं मिलनी चाहिए । उनका यह भी कहना है कि इसके विरुद्ध नेपाली कांग्रेस निरन्तर खबरदारी करती रहेगी । देउवा ने कहा कि देश में दिन प्रतिनिधि बलात्कार तथा हत्या जैसी हिंसात्मक घटना में बढ़ोत्तरी हो रही है, अपराधी को करवाही करने के बजाय सरकार दण्डहिता को प्राथमिकता दे रही है ।
सभापति देउवा ने यह भी कहा है कि देश में हुए उल्लेखनीय राजनीतिक परिवर्तन में तरुण दल की विशेष भूमिका रही है । तरुण सम्बद्ध कार्यकर्ता को सम्बोधन करते हुए उन्होंने आगे कहा कि अब भी देश और जनता की पक्ष में तरुण दल को काम करने का समय आ गया है ।
कार्यक्रम में बोलते हुए तरुण दल के अध्यक्ष जीतजंग बस्नेत ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीयता विरुद्ध होनेवाले हर क्रियाकलाप के विरुद्ध तरुण दल सशक्त प्रतिकार करेगी । उन्होंने आगे कहा कि वीपी विचारधारा और आदर्श के अनुसार तरुण दल के कार्यकर्ता आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

