Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

3 nov

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्ययसाय से आय होगी। कार्यों में गति आएगी।


वृष

बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों से अपेक्षा न करें। जल्दबाजी से बचें। बेचैनी रहेगी। आय में कमी रहेगी। मेहनत अधिक व लाभ कम रहेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दु:ख होगा। धैर्य रखें। समय जल्दी ही बदलेगा।


मिथुन

जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा।


कर्क

पुराने भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।


सिंह

अचानक लाभ हो सकता है। किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्रमाद न करें। शत्रु व प्रतिद्वंद्वी नतमस्तक होंगे। दूसरों की बातों में न आएं। छोटे भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न लें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या

वाणी पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक क्रोध रहेगा। बेचैनी रहेगी। आय में कमी तथा कार्य में देरी से खिन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दुष्टजनों से सावधान रहें।


तुला

आंखों की समस्या हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। दौड़धूप अधिक होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


वृश्चिक

आंखों का ध्यान रखें। यात्रा लाभदायक रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। लेनदारी वसूल होगी। स्वयं के कार्य समय पर निबटा पाएंगे। पार्टनरों तथा छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यस्तता रहेगी। चिंता रहेगी। बाहरी सहयोग से काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।


धनु

धार्मिक यात्रा तथा सत्संग का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आय बढ़ेगी। उत्साह व जोश की अधिकता रहेगी। काम में मन लगेगा। व्ययवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।


मकर

चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। घर-बाहर तनाव रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ा निर्णय अभी न करें। विवेक का प्रयोग करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।


कुंभ

ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। विवाद से बचें। मान-सम्मान मिलेगा। आय व रोजगार में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा।


मीन

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। काम के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर बनाने का मौका प्राप्त होगा। व्यवसाय मनमाफिक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

यह भी पढें   पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *