Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राम मनाेहर की हत्या में संलग्न संदिग्धाें पर उच्च अदालत में मुद्दा दायर

 

हिमालिनी डेस्क, काठमांडू
१६ कार्तिक २०७५ शुक्रवार।


भाद्र ७ गते बर्दिया में गिरफ्तार होकर १५ गते प्रहरी हिरासत में मृत्यु हुए स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन बाकें जिल्ला के नेता राम मनाेहर यादव की हत्या में संगलन प्रमुख जिला अधिकारी राम बहादुर कुरुमवागं, प्रहरी उपरिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद मैनाली, संघयसमाजवादी पार्टीकाे अध्यक्ष तथा नेपाल सरकार के उप प्रधान स्वास्थ्य तथा जन्संख्या मन्त्री उपेन्द्र यादव और उक्त पार्टी के बर्दिया जिल्ला अध्यक्ष कृषण प्रसाद यादव उपर उच्च अदालत तुलसीपुर के नेपालगन्ज ईज्लास में जाहिरी दर्ता के लिए प्रमादेश का मुद्दा दायर हुआ है। मुद्दा मृतक के माता धिराजी अहीर ने दायर कराया है। मुद्दा में अाज १६ गते सुनवाई होकर उच्च अदालत से जिला प्रशासन समेत १५ दिन भीतर जाहिरी दर्ता ना होने की लिखित जवाफ मांग उच्च अदालत तुलसीपुर के नेपालगन्ज ईजलास ने किया है।

यह भी पढें   जाती सुचक टिप्पणी पर यादव समाज ने ध्यानाकर्षण पत्र सौंपा

नेपाल प्रहरी ने भाद्र ७ गते गुरुवार जिल्ला समन्वय समिति बर्दिया के सभाकक्ष में उपप्रधान तथा स्वास्थ्य मन्त्री श्री उपेन्द्र यादव की उपस्थिति हुई कार्यक्रम में मन्त्री को काला झण्डा दिखाने के आरोप में राम मनोहर यादव सहित हरपाल सिंह, इरफान शेख और राजितराम वर्मा को पकड़ कर हिरासत में रखा था
बाँके गनापुर कपासी (जानकी गाउँपालिका – ६) निवासी स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन बाँके जिला के नेता राम मनोहर यादव को उपचार के क्रम में काठमाडौं लेजाने के क्रम में भाद्र १५ गते शुक्रबार रात को रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई थी।
यादव के साथ गिरफ्तार किए गए हरपाल सिंह, इरफान शेख और राजितराम वर्मा को अदालत ने साधारण तारीख़ में रिहा कर दिया है।
राममनोहर के परिजनों ने राममनोहर के मृत्यु को ६० दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी मृत शरीर  नहीं लिया है, उनका आरोप है कि प्रहरी प्रशासन ने यातना देकर हिरासत में राममनोहर हत्या करवाया है जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती तब तक राममनोहर का अन्तिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में नहीं गए हर्क साम्पाङ

नेपाल में स्व. राम मनाेहर को न्याय ना मिलीं तो अन्तर्राष्ट्रिय क्रिमिनल काेर्ट तक जाएंगे, नेपाल के प्रधानमन्त्री से लेकर सि डी अाे, एसपी समेत सभी पर मुद्दा करने की तैयारी की जाने कि जानकारी गठबंधन ने दी है। साथ ही स्वतन्त्र मधेस गठबंधन के प्रवक्ता अब्दुल खान ने कहा राम मनाेहर और अन्य स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के नेता कार्यकर्ताओं को विना कारण गिरफ़्तार कर यातना देनेवालों पर भी अन्य मुद्दा चलाने की तैयारी में हम हैं, सहयाेगी सम्पूर्ण वकील,मानवअधिकारकर्मीओं को स्वतन्त्र मधेशगठबन्धन अाभार ब्यक्त करती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *