Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानवअधिकारवादी नेता पद्मरत्न तुलाधर नहीं रहे

 

काठमांडू, ४ नवम्बर । मानव अधिकारवादी नेता तथा वरिष्ठ वामपन्थी नेता पद्मरत्न तुलाधर अब हमारे बीच नहीं हैं । ७७ वर्षीय तुलाधर की निधन आइतबार नर्भिक अस्प्ताल में हो गई है । गत कार्तिक ९ गते उनको माइतीघर स्थित अन्नपूर्ण न्यूरो अस्पताल में भर्ती की गई थी, उस समय डाक्टरों ने कहा था कि तुलाधर को मस्तिष्कघात हो गया है । वह मुटु संबंधी समस्या से भी जुझ रहे थे । जब उनकी किड्नी काम करने में असक्षम हो गया, तो उनको ५ दिन पहले नर्भिक अस्पताल भर्ती की गई थी । इससे पहले नर्भिक में ही उनको डायलासिस किया गया था ।
तुलाधर के निधन प्रति प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने दुख व्यक्त किया है । आइतबास एक ट्वीट करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि वाम आन्दोलन के लिए तुलाधर की योगदान अतुलनीय रहा है । प्रधानमन्त्री ओली ने लिखा है– वरिष्ठ वामपन्थी नेता पद्मरत्न तुलाधर की निधन हो गई है, ऐसी समाचार सुन कर मैं अत्यन्त दुःखी हो गया हूं । नेपाल के वाम आनदोलन में उन्होंने जो योगदान किया, वह सदा स्मरणीय है । दिवंगत तुलाधर के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करते हुए परिवार और अपनेजन में समवेदना व्यक्त करता हूं ।’
लाजिम्पाट निवासी तुलाधर को श्रद्धांजली व्यक्त करने हेतु नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल, दूसरे वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल, नयां शक्ति पार्टी के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई, पूर्व सभामुख दमननाथ ढुंगाना, शिक्षामन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल नर्भिक अस्पताल पहुँच गए थे । अभी उनकी शव उनके ही निवास में ले गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed