सर्लाही हत्या काण्ड में प्रदेश सरकार उदासीनता दिखाए हैंः उपसभापति निधि

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ नोवेम्बर ।
नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विमलेंद्र निधि ने पिछले दिनों सर्लाही में हुई नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ता रामविलास महतो की हत्या के दोषी पर कार्रवाई करने की माँग की है ।
नेपाली कांग्रेस धनुषा क्षेत्र नंबर ३ द्वारा जनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपसभापति निधि ने केंद्र और २ नंबर प्रदेश सरकार पर हत्यारे पर कार्रवाई के मामले में उदासीनता दिखाए होने का आरोप लगाया ।
इसीतरह, मार्गशीर्ष ५ गते के लिए निर्धारित नेपाली कांग्रेस महासमिति की बैठक को पार्टी आगे की तिथि में टालने का मन बना रही है । कांग्रेस प्रवक्ता विश्व प्रकाश शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी का विधान मसौदा तैयार हो रहा है और दीपावली–छठ लगायत पर्वों के मद्देनजÞर समय कम पड़ने की धारणा पार्टी में रखी जा रही है । आगे उन्होंने बताया कि इसके संबंध में जल्द ही कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा ।

