Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेविसंघ आन्दोलन में, प्रधानमन्त्री की पुतलादहन और देशव्यापी चक्काजाम करने की घोषणा

 

काठमांडू, ११ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस संबद्ध नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) ने सरकार के विरुद्ध आन्दोलन घोषणा किया है । घोषित आन्दोलन के कार्यक्रम अनुसार प्रधानमन्त्री की पुतला दहन से लेकर देशभर के जिला सदरमुकाम में चक्काजाम किया जाएगा ।
स्मरणीय है, दीपावली के प्रथम दिन (यमपंचक) काभ्रे जिला स्थित तपेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत तथा नेविसंघ ईकाइ अध्यक्ष १६ वर्षीय कृष्ण ढकाल ने एक फोटो शेयर किया, जहां प्रधानमन्त्री का शर कुत्ता का शरीर से जोड़ा गया था, जो फोटोशॉप से बनाय गया था । उक्त फोटो शेयर करने की आरोप में ढकाल को गिरफ्तार किया गया था, ढकाल की रिहाई मांग करते हुए नेविसंघ ने आंदोलन घोषणा किया है ।
नेविसंघ के अध्यक्ष नैनसिंह महर ने कहा है कि संचारमन्त्री गोकुल प्रसाद बांस्कोटा ने आदेश देने पर ढकाल को गिरफ्तार किया गया है । महर ने यह भी कहा है कि जो सामान्य घटना है, तस्वीर शेयर करनेवाले ढकाल ने माफी भी मांग ली है, लेकिन घटना को असामान्य बनाते हुए सरकार ने तानाशाही चरित्र प्रदर्शन किया है । नेता महर ने कहा कि कम्युनिष्ट के अलवा विचार लेनेवाले सर्वसाधारण को झेलना वर्तमान सरकार को मुश्कील हो रही है, इसीलिए सरकार सर्वसत्तावादी राह पर चल रही है ।
नेविसंघ को कहना है कि बिनाशर्त ढकाल को रिहाई करनी चाहिए । घोषित आन्दोलन के कार्यक्रम अनुसार कार्तिक २५ और २६ गते काभ्रे जिला स्थित सम्पूर्ण विद्यालय बन्द की जाएगी, २६ गते ७७ जिला स्थित जिला सदरमुकाम में प्रधानमन्त्री की पुतलना दहन और २८ गते जिला सदरमुकाम में २ घण्टा चक्काजाम की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *