‘मह जोडी’ जनआन्दोलन स्वर्ण पदक से सम्मानित
काठमांडू, ११ नवम्बर । वरिष्ठ हास्य कलाकार द्वय मदनकृष्ण श्रेष्ठ और हरिवंश आचार्य (मह जोडी) को ‘जनआन्दोलन स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया गया है । सर्वमान्य नेता स्व. गणेशमान सिंह की १०४वें जन्मजयन्ती के अवसर पर ‘मह’ जोडी को सम्मान किया गया है । गणेशमान सिंह तथा जनआन्दोलन शहीद स्मृति प्रतिष्ठान को मानना है कि लोकतान्त्रिक आन्दोलन सफल बनाने के लिए श्रेष्ठ और आचार्य ने महत्वपूर्ण योगदान किया है, इसीलिए उन लोगों को जनआन्दोलन स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है । शनिबार शान्ति बाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन ने उन लोगों को सम्मान किया है ।

