Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सूर्यपूजा (छठ) के अवसर पर शुभकामना तथा भेटघाट कार्यक्रम

 

जलेश्वर । आज 11 नवंबर 2018 को जलेश्वर के एतिहासिक ल.च.मु. विद्यालय के प्रांगण में जलेश्वर नगर पालिका के मेयर तथा नगरपालिका के वार्ड अध्यक्षों के द्वारा सूर्यपूजा (छठ) के आरम्भ के साथ साथ शुभकामना तथा भेटघाट कार्यक्रम के साथहि चाय पान समारोह का भी आयोजन किया गया। वार्ड तीन के अध्यक्ष श्री संजय पाण्डे जी, जो अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थापकीय दक्षता को प्रदर्शित करते हुए पूर्ण सक्रियता के साथ आयोजना को सफल बनाने में तल्लीन दिख रहे थे। तो उधर थरुआहि के 65 वर्षीय युवा वार्ड अध्यक्ष श्री राम तपेश्वर जी आमंत्रित मेहमानों को हार्दिक स्वागत के साथ खानपान के लिए व्यस्त दिख रहे थे। दोनों की सक्रियता ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया था। कार्यक्रम के सन्दर्भ में संजय पांडे जी से बात करने पर पता चला कि 2500 से अधिक कार्ड वितरण किए गए थे और हर पार्टी के हर जाति के हर गांव से इस प्रकार समझा जाए कि मानव मात्र को ही इसमें आमंत्रण किया गया था। सभी कर्मचारी, शिक्षक, बुद्धिजीवी, पत्रकार इत्यादि गणमान्य लोगों को हार्दिक आमंत्रण कर कार्यक्रम को विस्तृत रूप प्रदान किया गया था। और देखने पर पता चला यह तो पचीस सय ही नहीं बल्कि 4000 से अधिक लोग स्वतःस्फ़ुर्त रूप में उपस्थित हुए थे। बड़ी हार्दिकता और उदार भाव से जलेश्वर नगर पालिका के मेयर श्री रमाशंकर मिश्रा जी और उनके सहयोगी अतिथियों के स्वागत में तल्लीन और व्यस्त देखे गये। मैंने कुछ लोगों से बातें की। मैंने पूछा क्या आप इन मधेसी नेताओं से खुश हैं? क्या ए लोग आपके साथ हैं? तो जान कर मुझे खुशी भी हुई और एक भरोसा भी जगा। बहुत सारे लोगों ने यह बताया कि मंत्री बनने के बाद तो लोग लौट के आते भी नहीं है, जबकि हमारे मंत्री अभिराम शर्मा जी हम लोग के लिए 24 घंटे उपस्थित रहते हैं। वह हमारे ही बीच रहते हैं। और यह मैंने बहुतों के मुख से प्रत्यक्ष रूप में वहां सुना। इतना ही नहीं मधेसी दल के जो विरोधी पार्टी के नेता लोग हैं,उनको इन मंत्री लोग खासकर अभिराम शर्मा का जो जनता के बीच समय देने में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं, इनसे चिढ़े हुए हैं। उन्हें लगता है कि ए , अब हमारे जड़ को उखाड़कर फेंक रहे हैं । कुल मिलाकर इतना कहा जा सकता है कि अभी महोत्तरी जिला में मधेशी दलों का समर्थन, जनता के बीच के सद्भाव, जनता का प्रेम कम नहीं हुआ है। बल्कि बढ़ रहा है। इस तरह हमारे नेता लोग जनता के बीच जाते रहें, बात करते रहें तो शहीद का सपना और मधेस का विकास दोनों पूरा होगा दोनों अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा इसमें मुझे शंका दिखाई नहीं देता। धन्यवाद!

यह भी पढें   श्रम मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए नया आचारसंहिता लागू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *