Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के लिए नेपाली राजदूत में आचार्य सिफारिस

 

काठमांडू, १२ नवम्बर । भारत के लिए नेपाली राजदूत में निलाम्बर आचार्य सिफारिश हुए हैं । आइतबार रात में सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने आचार्य को राजदूत के रुप में सिफारिश किया है । आचार्य पूर्व मन्त्री, प्रबुद्ध समूह के सदस्य तथा परराष्ट्रविद् हैं । इसीतरह मलेसिया के लिए नेपाली राजदूत में उदयराज पाण्डे और युएई के लिए नेपाली राजदूत में कृष्ण ढकाल सिफारिश हुए हैं । पाण्डे पूर्वराजदूत हैं और ढकाल परराष्ट्र मन्त्रालय के सह–सचिव हैं ।
इससे पहले सरकार ने पूर्व प्रमुख निर्वाचन आयुक्त निलकण्ठ उप्रेती को भारत के लिए नेपाली राजदूत के रुप में सिफारिश करने तैयारी की थी, लेकिन सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के भीतर ही मत–मतान्तर होने के कारण उप्रेती को छोड़कर सरकार ने आचार्य को राजदूत के रुप में सिफारिश किया है । लेकिन सरकार ने औपचारिक रुप में राजदूत सिफारिश संबंधी कोई भी निर्णय सार्वजनिक नहीं किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *