अपने ही बेटी के ऊपर कुकर्म करनेवाले गिरफ्तार
मोरङ, १३ नवम्बर । मोरङ जिला स्थित कानेपोखरी गांवपालिका–५ निवासी ३९ वर्षीय एक पिता ने अपने ही बेटी के ऊपर बलात्कारजन्य कुकर्म किया है, अभियुक्त को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है । घटना गत कार्तिक ७ गते का है । उक्त दिन अभियुक्त के पत्नी अपने ससुराल गई थी । पुलिस को कहना है कि उसी दिन उन्होंने अपनी १४ वर्षीय बेटी के ऊपर जबरजस्ती करणी किया था ।
इलाका पुलिस कार्यालय पथरी के पुलिस निरीक्षक कमल बजगाई के अनुसार पीडित किशोरी के दादी मां ने घटना के संबंध में पुलिस में जाकर जबरजस्ती करणी संबंधी मुद्दा पंजीकृत की थी । पीडित किशोरी ने घटना के संबंध में सबसे पहले अपने दादी मां को ही बताई थी ।

