Fri. Mar 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघ और प्रदेश बीच जारी द्वन्द्व के कारण पुलिस संगठन में विभाजन हो सकता हैः मन्त्री यादव

जनकपुरधाम, १३ नवम्बर । प्रदेश नं. २ के आन्तरिक मामिला तथा कानुन मन्त्री ज्ञानेन्द्र यादव ने कहा है कि प्रदेश और संघीय सरकार के बीच जारी द्वन्द्व के कारण पुलिस संगठन के भीतर ही विभाजन हो सकता है । उनका कहना है कि अभी जो विवाद दिखाई दे रही है, वह अनावश्यक है । सोमबार फ्रिडम फोरम द्वारा जनकपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधन करते हुए मन्त्री यादव ने कहा कि प्रदेश पुलिस भर्ती संबंधी विषयों को लेकर की गई नकरात्मक टिका–टिप्पणी ठीक नहीं है ।
मन्त्री यादव का आरोप है कि संघीय सरकार ने आवश्यक ऐन–नियम निर्धारित समय में निर्माण न करने के कारण ही समस्या आ गई है । उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने जो पुलिस ऐन बनाया है, वह संविधान के अनुसार नहीं है । मन्त्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार संघीय सरकार के समन्वयन में ही काम करना चाहती है ।
इसीतहर मन्त्री यादव ने कहा कि प्रदेश नं. २ सरकार जल्द ही पत्रकार मैत्री कानुन निर्माण करने जा रही है । उनका मानना है कि जब तक संचारकर्मी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, तब तक लोकतन्त्र भी सुरक्षित नहीं हो सकता । मन्त्री यादव ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य और प्रदेश सरकार को लेनी चाहिए । कार्यक्रम में १० वर्षीय सशस्त्र द्वन्द्व और मधेश आन्दोलन के दौरान संचारकर्मियों की पीडा के संबंध में तैयार की गई वृत्तचित्र भी प्रस्तुत की गई थी ।

यह भी पढें   इनिशा विक हत्याकांड – काठमांडू में विरोध प्रदर्शन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *