Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनावी प्रतिबद्धता अनुसार ही सरकार काम कर रही हैः नेम्वाङ

 

इलाम, १३ नवम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के संसदीय दल के उपनेता तथा पूर्व सभामुख सुवास नेम्वाङ ने दावा किया है कि चुनावी प्रतिबद्धता अनुसार ही वर्तमान सरकार काम कर रही है । सोमबार इलाम में आयोजित एक चियापान कार्यक्रम को संबोधन करते हुए नेता नेम्वाङ ने कहा– ‘चुनाव में वाम गठबंधन की ओर से आम जनता के बीच जो प्रतिबद्धता की गई थी, वर्तमान उसी प्रतिबद्धता के अनुसार काम कर रही है ।’
नेता नेम्वाङ ने दावा किया है कि विगत सरकार द्वारा सम्पादित गलत काम–कारवाही के कारण ही वर्तमान सरकार ठीक से काम करने में असफल दिखई दे रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘विगत सरकार ने मनचाह और और गलत नियत से काम करने के कारण वर्तमान सरकार को उसे सुधार कर आगे बढ़ना पढ़ रहा है । इसिलिए कई लोगों की नजर में वर्तमान सरकार असफल दिखाई दे रही है, लेकिन ऐसा नहीं है । वर्तमान सरकार अपनी प्रतिबद्धता के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है, जनता की भावना अनुसार ही सरकार काम कर रही है ।’ उन्होंने यह भी दावा किया है कि आम जनता की आकांक्षा भी संबोधन होती जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *