Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश में जल संसाधन और बाढ़ प्रबंधन विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन जनकपुर में होगा

 

जनकपुरधाम |  तराई में जल संसाधन और बाढ़ प्रबंधन : मुद्दों, चुनौतियों और समाधानों (water resources and flood management in tarai , issues, challenges and solutions) विषय पर वृहत विचार गोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है | गोष्ठी में इन सभी विषयों के विशेषज्ञ अपना अपना कार्यपत्र प्रस्तुत करेंगे | इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि होंगें प्रदेश नम्बर २ के राज्यपाल तथा जलश्रोत विशेषज्ञ सम्माननीय रत्नेश्वर लाल कायस्थ | विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश नम्बर २ के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत गद्दी , मन्त्री जीतेन्द्र सोनल तथा मुख्य महान्ययाधिव्कता दीपेन्द्र झा उपस्थित रहेंगे |

यह भी पढें   अष्टम एकीकरण दिवस में शतक रक्तदाता सहित ५७ लोगों ने किया रक्तदान 

एक्सपर्ट पैनल में जल संसाधन और बाढ़ प्रबंधन पर डा. ललित झा कार्यपत्र प्रस्तुत करेंगे | सिचाई पर डा. कृष्णचंद्र प्रसाद शाह और रत्नेश्वर लाल कर्ण प्रस्तुत करेंगे | चूरे और बाढ़ नियन्त्रण पर राकेश मिश्र अपना कार्यपत्र प्रस्तुत करेंगे | कार्यक्रम १५ नोभेम्बर २०१८, २९ कार्तिक २०७५ विहिवार को जनकपुर के सीताशरण होटल में ९.३० से ३.३० तक होने जा रहा है | इसके प्रमुख आयोजक नेपाल तराई इंजीनियर’स सोसाइटी तथा अन्तर्राष्ट्रीय मधेशी समाज है |

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *