Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजतन्त्र पुनस्थापना की सम्भवना बढ़ गया हैः केसी

 

काठमांडू, २१ नवम्बर । राष्ट्रीय जनमोर्चा ने कहा है कि देश में पुनः राजतन्त्र पुनस्र्थापना की सम्भवना बढ़ने लगी है और उसके लिए विभिन्न षडयन्त्र जारी है । मंगलबार काठमांडू में पार्टी की एक अवधारणापत्र सार्वजनिक करते हुए जनमोर्चा ने ऐसी दावा की है । कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष तथा पूर्व उपप्रधानमन्त्री चित्रबहादुर केसी ने कहा– ‘भारत में हिन्दूवादियों की सरकार है, नेपाल में पूर्वराजा और राजवादी हिन्दू धर्म के नाम से जनता में भ्रम फैलाने में अभ्यस्त हैं ।’
अध्यक्ष केसी को मानना है कि पूर्वराजा और राजावादी धर्म के नाम में राजनीति कर रहे हैं, जो हमारी गणतन्त्र के लिए खतरा है । उन्होंने आगे कहा– ‘भारत की अनुकुलता में नेपाल में संघीयता लाई गई है, इसीलिए इस व्यवस्था को कमजोर बनाई जाएगी और उसी कमजोरी में खेलते हुए यहाँ राजतन्त्र पुनस्थापना होने की सम्भवना है ।’ अध्यक्ष केसी को यह भी कहना है कि जब तक संघीयता खारीज नहीं की जाएगी, तब तक नेपाल में गणतन्त्र सफल होनेवाला नहीं है । उन्होने कहा– ‘गणतन्त्र को सफल बनाना है तो संघीयता खारीज करना ही एक मात्र विकल्प है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *