सुनसरी जिला के दुहबी में अपराधियो ने गोली मारकर एक की हत्या

माला मिश्रा बिराटनगर । अज्ञात अपराधियो ने इट भटटा का सुपरवाइजर 54 वर्षीय मोहमद फिदा हुसैन का गोली मारकर हत्या कर दी ।मृतक का पहचान सुनसरी जिला अन्तर्गत दुहवी वार्ड 9 का वार्ड पार्षद मेहंदी हुसैन का भाई के रूप में हुआ है ।मृतक दुहबी के छाताबेली स्थित जय बाबा ईटा उद्योग में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था । बताया जाता है दो के संख्या में रहे वाइक सवार अपराधियो ने हुसैन पर प्रहार कर फरार हो गया ।

। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक मॉर्निंग वाक पर निकले थे कि दो के संख्या में वाइक सवार अपराधियो ने उसपर गोली प्रहार की गंभीर अवस्था मे उसे बिराटनगर के नोबेल मेडिकल अस्पताल लाया जा रहा था कि उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया । सुनसरी का एसपी राजन अधिकारी ने बताया कि अपराधियों के गिरप्तारी हेतु छापामारी की जा रही है । उन्होंने कहा गोली मारने का क्या कारण हो सकता है इसकी भी जांच की जा रही है । हत्या के बिरोध में स्थानीय लोग सड़क पर उतर उग्र प्रदर्शन कर रहे है इस कारण से दुहबी बाजार पूर्णरूपेण बन्द है वही राजमार्ग पर भी वाहनों का आवाजाही ठप है । स्थानीय लोग नाराबाजी कर रहे है । घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।
इधर
मोहम्मद फिदा हुसैन हत्या मामले में सुनसरी पुलिस ने शंकास्पद 6 लोगो को गिरप्तार किया है । गिरप्तार सभी जय बाबा ईटा उद्योग में कार्यरत भारतीय नागरिक है । पुलिस का प्रवक्ता व डीएसपी उत्तम सुबेदी का कहना है शंकास्पद सभी से अलग अलग पूछताछ चल रहा है । घटना के बाद से दुहवी में तनाव का माहौल है ।

