Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘देश में कहां है सरकार ?’

 

काठमांडू, २३ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा है कि देश में सरकार है, इसकी अनुभूति आम जनता को नहीं हो रही है । सरकार की ९ महीने अवधि को समीक्षा करते हुए बिहीबार पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘मार्गशीर्ष ३ गते सरकार ने ९ महीना पूरा किया है । लेकिन इस अवधि में देश में सरकार है या नहीं, है तो कहां है ? इस तरहका गम्भीर प्रश्न उत्पन्न हो रहा है ।’
प्रवक्ता शर्मा को कहना है कि शान्ति–सुरक्षा के सवाल में सरकार पूर्ण असफल हो गया है । उन्होंने कहा– ‘शान्ति–सुरक्षा तो सिर्फ नारें में समिट कर रहा गया, प्रधानमन्त्री के निर्वाचन क्षेत्र में ही दो लोगों की हत्या हो गई है । सर्लाही और रोल्पा में दो कांग्रेस कार्यकर्ता मारे गए हैं । निर्मला पन्त की बलात्कार और हत्या में संलग्न व्यक्ति अभी भी पहचान में नहीं आया है । नागरिकों की जान और धन की सुरक्षा में असफल सरकार को कैसे सफल सरकार कहा जाए ?’ शर्माको मानना है कि सरकार ने किसी भी विषय मैं पास मार्क नहीं लाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com