Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गंगामाया है तो सिर्फ १२ साल की, लेकिन बन रही है बच्चे की मां !

 

 

 

काठमांडू, २३ नवम्बर । मकवानपुर (हेटौडा) स्थित आले निवासी गंगामाया चेपाङ कि उम्र सिर्फ १२ साल है, लेकिन उनके पेट में ३४ हफ्तों की नवजात शिशु खेल है । हां, यह सच है, वही गंगामाया प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की पहल में गत मंगलबार काठमांडू (थापाथली) स्थित प्रसुती गृह में आई थी । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।
उम्र के हिसाब से वह एक बालिका है, जिसमें स्वाभाविक बच्चों की जैसी ही चंचलता है, जो अस्पताल के बेड में भी दिखाई दिया । वह कभी अस्पताल की शैया से उठकर बाहिर निकलती है तो कभी अपनी मां से झगडा करती है । गंगामाया की शादी गत माघ महिना में १८ वर्षीय रंजीत तामाङ के साथ हुआ था ।

यह भी पढें   गरिमा चौधरी हत्या मामले में बयान का वीडियो वायरल करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार

 

शादी के बाद वह गर्भवती हो गई । सोमबार गंगामाया स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई थी । उक्त सूचना प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली तक आ गया । इसीलिए प्रधानमन्त्री के ही पहल में उनको काठमांडू लाया गया है । दो दिन तक प्रसुती गृह में रखकर गंगामाया को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और बिहीबार अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है ।
स्मरणीय है, २० साल के उम्र होने से पहले शादी करना और मां बनना स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से जोखिमपूर्ण है । कम उम्र में ही अगर कोई युवती मां बनती है तो कमजोर बच्चा पैदा हो सकती है और मां की शरीर में भी विभिन्न जटिलता दिखाई देती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है । और कानूनी दृष्टिकोण से भी कम उम्र में शादी करना अपराध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com