Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार सिद्धिकी नहीं रहे

 

पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बाँके)
बाँके जिला नेपालगन्ज से प्रकाशित होने हो रहे ‘समय अधिकार’ राष्ट्रीय दैनिक के प्रकाशक/सम्पादक रहीस अहमद सिद्दिकी अब हमारे सामने नहीं रहें । पत्रकार सिद्दीकी नेपालगन्ज मेडिकल कॉलेज शिक्षण अस्पताल कोहलपुर में उपचारत थे । कलेजा और गुर्दा में समस्या दिखाई पड़ने के कारण से वह विगत ६ महीनें से उपचार्थ में थे ।
अग्रज पत्रकार रहीस अहमद सिद्दिकी की निधन से नेपालगन्ज की समग्र पत्रकारिता क्षेत्र और नेपाल प्रेस युनियन को ज्यादा क्षति पहुँची है । विगत अढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय रहें थे वह । ४७ वर्षीय सिद्दिकी पत्रकारिता क्षेत्र मार्फत विकास निर्माण, सामाजिक कार्य, धार्मिक तथा सद्भाव कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहें थे ।
स्व. पत्रकार सिद्दीकी नेपाल प्रेस युनियन के केन्द्रीय पार्षद भी थे, उनके श्रीमती, चार बेटी और एक बेटा हैं । उनकी मंसीर ६ गते बिहीबार दोपहर २ बजे नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं. ४ स्थित कबरुस्तान में ईस्लाम परम्परा अनुसार अन्त्यष्टी की गई । उनकी अन्त्यष्टी में पत्रकार, व्यापारी, उद्योगी, समाजसेवी, राजनीतिककर्मी लगायत देश–विदेश के लोगो सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *