Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

योगी आदित्यनाथ जनकपुर आएंगे और रल्वे उद्घाटन करेंगे, इसमें कोई भी सत्यता नहीं हैः मन्त्री महासेठ

 

जनकपुरधाम, २६ नवम्बर । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायातमन्त्री एवं नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता रघुवीर महासेठ ने कहा है कि रामजानकी विवाह पंचमी महोत्सव में भारत उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ बारात के साथ जनकपुर आकर जनकपुर–जयनगर रेल्वे उद्घाटन करनेवाले हैं, इस समाचार में कोई भी सत्यता नहीं है । नेकपा द्वारा क्षीरेश्वरनाथ नगरपालिका (धनुषा) में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री महासेठ ने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री महासेठ ने कहा– ‘समाचारों में आ रहा है कि योगी आदित्यनाथ जी बारात के साथ जनकपुर आएंगे और जनकपुर–जयनगर रेल्वे उद्घाटन करेंगे । लेकिन इसमें किसी भी प्रकार की सत्यता नहीं है, भ्रम में पड़ने की जरुरत नहीं है ।’ मन्त्री महासेठ को कहना है कि मुख्यमन्त्री योगी की जनकपुर भ्रमण विशुद्ध धार्मिक भ्रमण होनेवाला है । उनका यह भी कहना है कि योगी जी किसी भी रेल्वे लाइन का उद्घाटन करनेवाले भी नहीं हैं । मन्त्री महासेठ ने यह भी कहा कि इससे पहले तक भारत के साथ लीज में लेकर रेल संचालन की बात हो रही थी, लेकिन अब नेपाल खूद खरीदकर रेल संचालन करना चाहती है, इसके संबंध में आवश्यक प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुका है ।
इसीतरह मन्त्री महासेठ ने दावा किया है कि अब ४ साल के भीतर विकास निर्माण के सवाल में सरकार चमत्कार करके दिखानेवाला है । उनको कहना है कि वर्तमान सरकार दो–तिहाई बहुमत में है, काम करने से रोकनेवाला शक्ति भी कोई नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘अब ४ साल बांकी है, इस अवधि में चुनावी घोषणापत्र में लिख गई विकास–निर्माण संबंधी काम और लक्षित योजना सम्पन्न होकर ही रहेगी ।’
मन्त्री महासेठ को यह भी कहना है कि आर्थिक समृद्धि और भौतिक पूर्वाधार विकास के लिए प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली भी प्रतिबद्ध हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘चार साल के भीतर प्रधानमन्त्री ओली विकास निर्माण में चमत्कार करके दिखाएंगे ।’ मन्त्री महासेठ ने आग्रह किया की वर्तमान सरकार को विगत की सरकार से तुलना ना किया जाए । उनका दावा है कि विगत सरकार ने देश की अर्थतन्त्र को ध्वस्त बना दिया है । मन्त्री महासेठ ने आगे कहा– ‘राजनेता में जो इच्छाशक्ति होनी चाहिए, वह प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली में हैं । विकास निर्माण के साथ संबंधी सभी मन्त्रालयों वह प्रत्यक्ष निगरानी करते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *