Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के निजी क्षेत्रों नें किया जमकर स्वागत

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २८ नोवेम्बर ।
योगदान पर आधारीत सामाजिक सुरक्षा योजना का निजी क्षेत्रो ने जमकर स्वागत किया है । सरकार द्धारा सोमबार से लाए गए इस योजना से श्रमिकको का भविष्य और उद्योग का निवेश सुनिश्चित हुवा है ।

नेपाल उधोग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष भवानी राणा ने कहा कि योजना लागू होने के बाद नेपाल के श्रम क्षेत्र को नयाँ युग मिला है ।

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कल से लागू सामाजिक सुरक्षा योजना के सफल कृयान्वयन के लिए ऐक्यबद्धता जताने का सभी से अपील किया था ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ राहत कोष में 36 घंटे में जुटे 1.91 अरब रुपये, मित्र देशों की सहायता अलग

सामाजिक सुरक्षा योजना का कल काठमांडू स्थित प्रज्ञा प्रतिष्ठान में शुभराम्भ करतें हुए प्रधानमंत्री ओली ने कहा था कि सरकार,रोजगारदाता और श्रमिक वर्गो के त्रिपक्षीय समझौते के आधार पर सामाजिक सुरक्षा कोष लाया गया है और ये कोष देश के लिए एक महत्वपूर्ण कोष है ।

उन्होंने इस के कृयान्वयन में सहयोग करने का सभी से आग्रह किया था । उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कोष से श्रमिक वर्गो की सुरक्षा होगी जिससे सामाजिक विकास प्रकृया को आगें बढने के लिए बढावा मिलेगा ।

यह भी पढें   भारत बड़े राहत पैकेज की तैयारी में, अब तक 68.5 टन राहत सामग्री भेजी

कार्यक्रम में श्रम,रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्री गोकर्ण विष्ट ने कहा था कि सामाजिक सुरक्षा लागू होने के बाद श्रमिक अपने भविष्य के प्रति निश्चिन्त होंगें और उन्हे देश में ही श्रम करने का माहौल मिलेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com