Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऋषि कपूर के पैतृक घर काे पाकिस्तान में संग्रहालय बना जाएगा

 
इस्लामाबाद।
 भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर के अनुरोध पर पाकिस्तानसरकार ने पेशावरमें किस्सा ख्वानी बाजार स्थित उनके पैतृक घर को जल्द ही संग्रहालय में  तब्दील करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार अभिनेता के घर को संग्रहालय बनायेगी।
पाकिस्तान पहुंचे भारतीय पत्रकारों के एक समूह को उन्होंने बताया, ‘ऋषि कपूर की ओर से अनुरोध आया था। उन्होंने गुजारिश की थी कि पेशावर में उनके खानदानी घर को संग्रहालय या कोई संस्थान बना दिया जाये। हमने उनका अनुरोध स्वीकार लिया है।’
पाकिस्तान के गृह मंत्री शहरयार खान अफरीदी ने कहा कि कपूर ने उन्हें फोन कर अनुरोध किया था कि पेशावर में उनके पारिवारिक घर को संरक्षित किया जाए और हमने उनके अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
अफरीदी ने कहा, ‘उन्होंने मुझे फोन किया और अपने खानदानी घर को संग्रहालय बनाने के बारे में बात की। अब संघीय एवं प्रांतीय सरकारें इस पर काम कर रही हैं और जल्द इसे संग्रहालय में तब्दील करेंगी।’
किस्सा ख्वानी बाजार स्थित यह हवेली गुजरे जमाने के, हिंदी फिल्मों के नामी अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्वरनाथ कपूर ने बनवाई थी।
पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का जन्म इसी हवेली में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। अभिनेता-निर्देशक राज कपूर को 1950 और 1960 के दशक में कई हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। 1947 में विभाजन के बाद कपूर परिवार ने पेशावर छोड़ दिया था। (भाषा)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *