‘जनता की जीवन परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं’
काठमांडू, ९ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि सरकार जनता की जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम कर रही है । नेपाल प्रगतिशील इन्जिनियर एसोसिएसन द्वारा शनिबार आयोजित कार्यक्रमको सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘सरकार जनता की जीवन में सकरात्मक परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है । प्रतिबद्धता अनुसार काम भी कर रहे हैं ।’
प्रधानमन्त्री ओली को मानना है कि समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली के लिए सुशासन प्रथम शर्त है, सुशासन के लिए इन्जिनियरिङ क्षेत्र की सहयोग भी महत्वपूर्ण हैं । प्रधानमन्त्री ने कहा है कि इन्जिनियरिङ पेशा को मर्यादित और विश्वसनीय बनाने की भी जरुरत है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘आज कुछ लोग सरकार के विरुद्ध में दिखाई देते हैं, उन लोगों को सरकार अपनी काम से ही जवाब देना चाहती है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि इन्जिनियरिङ पेशा में आवद्ध कर्मचारियों की पेशागत सुरक्षा और न्यूनतम परिश्रमिक की ग्यारेन्टी भी आज की आवश्यकता है ।

