जो भ्रष्टाचार विरोधी नारें लगाते हैं, वही भ्रष्टाचार कर रहे हैंः प्रधानमन्त्री
काठमांडू, ९ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि आज जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध नारें लगा रहे हैं, वही व्यक्ति सबसे अधिक भ्रष्टाचार कर रहे हैं । भ्रष्टाचार विरुद्ध के अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग द्वारा आइतबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध दिखाई पड़ते हैं, वही व्यक्ति भ्रष्टाचार कर रहे हैं, इसको देखकर मैं अचम्मित हो रहा हूं ।’
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि भ्रष्टाचार नियन्त्रण के लिए वह काम कर रहे हैं । उन्होंने अपने पुराने ही प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आगे कहा– ‘मैं भ्रष्टाचार नहीं करता हूं और दूसरे को भी करना नहीं देता ।’ उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरुद्ध शून्य सहनशीलता अपनाई जाएगी । ‘भ्रष्टाचार नियन्त्रण सहज नहीं है’ कहते हुए प्रधानमन्त्री ने दावा किया है कि नैतिक बंधन और कर्तव्य बंधन की अवस्था सिर्जना कर भ्रष्टाचार नियन्त्रण किया जाएगा ।

