स्रष्टा सम्मान और बहुभाषिक कवी गोष्ठी
नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल
बाँके जिला स्थित नेपालगन्ज में भारत के लेखक द्वारा ‘नेपाल में उर्दुकी शमा’ नाम कीे कृति विमोचन, बहुभाषिक कवि गोष्ठी और सम्मान कार्यक्रम किया गया । लेखक तथा सम्पादक अन्जुमन शाहकारे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भारत जिला बहराइच के निवासी शारिक रब्बानी द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘नेपाल में उर्दुकी शमा’ कृति की विमोचन प्रमुख अतिथि वरिष्ठ कथाकार तथा नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के प्राज्ञ तथा पूर्व सदस्य सचिव सनत कुमार रेग्मी ने किया ।
भेरी साहित्य समाज केन्द्रीय समिति नेपालगन्ज की आयोजन में तीन लोग साहित्यकारों को सम्मान भी किया गया था । सम्मानित व्यक्तित्वों में कथाकार गणेश जिसी, युवा साहित्यकार, लेखक तथा गायक संगीतकार प्रभात सुबेदी और साहित्यकार ऋचा लुइटेल को प्रमुख सनत कुमार रेग्मी ने दोसल्ला ओढाकर कदर– पत्रद्वारा सम्मान किया था ।

भेरी साहित्य समाज केन्द्रीय समिति नेपालगन्ज के अध्यक्ष हरि प्रसाद तिमिल्सिना की सभापतित्व में ‘नेपाल में उर्दु की शमा’ नाम की कृति विमोचन की साथ साथ बहुभाषिक कवि गोष्ठी में वरिष्ठ उर्दू शायर तथा गुल्जारे अदब के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ शौक, सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहशन कुरैशी, सैयद नेपाली, नसीम कादरी करिश्मा योगी, लेक प्रसाद प्याकुरेल, गणेशा कार्की, मीना ढकाल, अवधी साँस्कृतिक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुम्हार, श्यामा नन्द सिंह, टिकाराम अधिकारी, उर्दू साहित्कार अन्सार नेपाली और भारत जिला बहराइच नानपारा के निवासी उर्दू शायर तथा डा. हुस्न तबस्सुम निहाँ, रोशन जमीर, काशिफ नानपारवी और सम्मातिन ब्यक्तित्वों ने भी अपनी अपनी विभिन्न रचनायें वाचन किए थे ।
कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य समाज के कोषाध्यक्ष भरत बहादुर रानाभाट ने किया और मंच सञ्चालन समाज के सचिव फणिन्द्र आचार्य ने किया था ।


