प्रधानन्यायाधीश में चोलेन्द्र शमशेर जबरा की नाम सिफारिश
काठमांडू, १३ दिसम्बर । संवैधानिक परिषद् बैठक ने भावी प्रधानन्यायाधीश के लिए चोलेन्द्र शमशेर जबरा की नाम सिफारिश किया है । बिहीबार सम्पन्न परिषद् बैठक ने यह निर्णय किया है । न्याय परिषद् ने जबरा के साथ दीपकराज जोशी का नाम भी सिफारिश किया था । जोशी को इससे पहले ही संसदीय सुनुवाई विशेष समिति ने अस्वीकार किया था । जिसके चलते जबरा ही भावी प्रधानन्यायाधीश बनेंगे, लगभग यह तय था ।

