गोइत समूह के अधिकांश नेता अब शान्तिपूर्ण राजनीति में
लाहान, १४ दिसम्बर । तराई–मधेश में भूमिगत राजनीति संचालन कर रहे जयकृष्ण गोइत नेतृत्व में रहे जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा (क्रान्तिकारी) में आवद्ध अधिकांश नेता शान्तिपूर्ण राजनीति में अवतरण हो गए । सरकारी वार्ता टोली के समक्ष अपनी हथियार देते हुए ११ केन्द्रीय नेताओं ने शान्तिपूर्ण राजनीति में आने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । मोर्चा अभिनाश उपनाम से परिचित उपेन्द्र यादव सहित ११ नेताओं ने सरकारी वार्ता टोली के सक्षम १३ थान हथियार देते हुए ऐसी प्रतिबद्धता व्यक्त की है ।
अभिनाश सहित के नेताओं ने सरकारी वार्ता टोली के संयोजक सोमेप्रसाद पाण्डेक के समक्ष लाहान में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी हथियार पेश किया है । कार्यक्रम में राष्ट्रीयसभा सदस्य सुमनराज प्याकुरेल, प्रदेशसभा सदस्य गोविन्द न्यौपाने, प्रमुख जिला अधिकारी सुरेन्द्र पौडेल, वार्ता टोली के सदस्य सुरेश आले मगर, ताराकान्त चौधरी आदि लोग मौजुद थे ।
अभिनाश सहित इसतरह शान्तपूर्ण राजनीति में आनेवाले अन्य नेता हैं– रामपुकार साह (रोशन), योगेन्द्र यादव (कमल), भगवानीप्रसाद अगरिया (भगत सिंह), बद्री यादव, मो. सफिर (राहुल), देवेन्द्र खड्गा (संजय), संजयकुमार यादव (शंकर), फुलकुमार यादव (फूलबाबु) ।

