गण्डकी प्रदेश के प्रदेशसभा सदस्य घर्ती नहीं रहे
पोखरा, १४ दिसम्बर । गण्डकी प्रदेश के लिए प्रदेशसभा सांसद् टेकबहादुर घर्ती का निधन हो गया है । कॉलेजा संबंधी रोग से पीडित घर्ती को गत बुधबार दिल्ली स्थित अपोल अस्पताल में निधन हो गया है । घर्ती राष्ट्रीय जनमोर्चा की ओर से बागलुङ जिला निर्वाचन क्षेत्र नंं. २ (ख) से निर्वाचित प्रदेश सांसद् हैं । वह पार्टी के लिए बागलुङ जिला सदस्य भी थे ।
नेपाल में उपचार सम्भव न होने के कारण गत मंगलबार एयर एम्बुलेन्स मार्फत ४७ वर्षीय घर्ती को दिल्ली ले गया था । उससे पहले उनको काठमांडू स्थित ग्राण्डी अस्पताल की सघन कक्ष में रखकर उपचार हो रहा था ।

