Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में १२ वर्षीय बालिका के ऊपर सामूहिक बलात्कार

 

सिरहा, १४ दिसम्बर । सुखिपुर नगरपालिका–६ खरहीटोल निवासी एक १२ वर्षीया बालिका के ऊपर २ युवाओं ने सामूहिक बलात्कर किया है । घटना बुधबार रात की है । पुलिस द्वारा की गई प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि शौच करने के लिए घर से बाहर आते वक्त गांव के ही दो युवाओं ने बालिका को जबरजस्त मुंह बंद कर घर नजदीक में ही रहे बारी मे ले गया था । जब बेटी ने घर वापस होने में देर लगा दी तो अभिभावक उनको खोजते हुए बारी की ओर गए थे । घटना होते वक्त जब बालिका चिल्लाई तो बलात्कारी युवा फरार हो गए थे ।
बाद में अभिभावक ने घटना के संबंध में पुलिस में रिपोर्ट की । पुलिस ने अनुसंधान शुरु किया है । लेकिन बलात्कार में संलग्न युवाओं की नाम सार्वजनिक नहीं की गई है । पुलिस का कहना है कि बलात्कारी युवा गांव के ही है, लेकिन अनुसंधान में अवरोध होने की सम्भावना के कारण तत्काल नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है । पुलिस ने कहा है कि उन लोगों की खोजी कार्य जारी है । पीडित बालिका की जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय सिरहा में स्वास्थ्य परीक्षण हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com