Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में रंगशाला निर्माण संबंधी भ्रमक समाचार के प्रति प्रदेश सरकार की ध्यानाकर्षण

 

जनकपुरधाम, १४ दिसम्बर । जनकपुर में रंगशाला निर्माण संबंधी विषय को लेकर प्रकाशित भ्रमक समाचार के प्रति प्रदेश नं. २ सरकार ने आपत्ति व्यक्त की है । सामाजिक संजाल लगायत कुछ मीडिया में सार्वजनिक समाचारों को लेकर प्रदेश सरकार ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि जनकपुर में सिर्फ रंगशाला निर्माण प्रक्रिया शुरु की गई है, उसमें प्रदेश सरकार की नीति, कार्यक्रम और बजेट संबंधी सहयोग कुछ भी नहीं है । मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में आगे कहा गया है– ‘जिस विषय में प्रदेश सरकार की कोई भी संलग्नता नहीं है, उस विषय को लेकर भ्रमक प्रचार–प्रसार होना दुःखद है, इस तरह की झूठा अफवाह के प्रति विश्वस्त न रहने के लिए प्रदेश सरकार हार्दिक अनुरोध करती है ।’

यह भी पढें   फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में पहुँचने वाली टीमें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *