Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नुवाकोट में मिनी ट्रक दुर्घटना, २० यात्रुओं की मौत

 

काठमांडू, १५ दिसम्बर । नुवाकोट जिला दुप्चेश्वर गांवपालिका–१ घ्याङफेदी में एक मिनी ट्रक दुर्घटना होने के कारण ट्रक में सवार २० यात्रुआें की मौत हो गई है । शुक्रबार शाम में बा.३ख ३९१३ नम्बर की मिनी ट्रक दुर्घटना हुई थी । नुवाकोट जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार पुलिस के अनुसार दुर्घटना में १८ यात्रुओं की घटनास्थल में ही निधन हुआ था, बांकी दो की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त । दुर्घटना में घायल अन्य १५ यात्रुओं की उपचार काठमांडू में हो रहा है ।
मिनी ट्रक सड़क से ५ सौ मिटर निचे तादी नदी में गिर गया है । दुर्घटना में ३ महिला और १७ पुरुष की जान गई है । उन लोगों में से सिर्फ ५ लोगों की सनाखत हो पाया है । ट्रक में सवार अधिकांश यात्रु सिम्टाङ स्थित अपनेजन की घेवा (तामाङ जाति की मृत्यु संस्कार) में सहभागी होकर अपने–अपने घर लौट रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *