Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था पुनस्र्थापना के लिए जनमत में वृद्धिः थापा

 

धनगढी १७ दिसम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष कमल थापा ने दावा किया है कि नेपाल में हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था पुनस्थापना के लिए जनमत में बढ़ोत्तरी हो रही है । सुदूरपश्चिम प्रदेशस्तरीय पार्टी सम्मेलन को आइतबार धनगढी में सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका कहना है कि वर्तमान सरकार की ओर से जो गतिविधि हो रही है, उसी के कारण राजसंस्था पुनस्र्थापना के लिए माहौल बन रही है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘विगत १२ वर्ष की घटनाक्रम को देखकर हर कोई प्रश्न करते हैं– आखिर जनता को क्या मिला ? देश की जो अवस्था है, उसको देखकर सहज ही हमारी एजेण्डा, उसका महत्व और औचित्य पुष्टि होती है । १२ वर्ष की असफलता ही हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था पुनस्र्थापना के लिए आधार बन गया है, जनता अब हमारे मुद्दों पर आकर्षित हो रहे हैं ।’ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता से भी हिन्दू राष्ट्र और राजसंस्था पुनस्र्थापना संबंधी मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया ।
स्मरणीय है, राजतन्त्र सहित के लोकतान्त्रिक व्यवस्था और हिन्दू राष्ट्र के लिए राप्रपा ने देशव्यापी अभियान संचालन किया है । अभियान के दौरान ही आइतबार धनगढी में कार्यक्रम रखा गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *