नेकपा के अधिकांश नेता प्रधानमन्त्री ओली प्रति असन्तुष्ट, सरकार की आलोचना !
काठमांडू, १८ दिसम्बर । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता ही वर्तमान सरकार तथा प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के प्रति असन्तुष्ट दिखाई दिए है । सोमबार स्थायी समिति बैठक में बोलनेवाले अधिकांश नेताओं ने सरकार की आलोचना किया है । पार्टी अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली तथा पुष्पकमल दाहाल (प्रचण्ड) द्वारा पेश राजनीतिक प्रतिवेदन के ऊपर छलफल करते हुए वक्ताओंने कहा है कि वर्तमान सरकार के प्रति जनता निराश हैं, सरकार ने कोई भी प्रभावकारी काम नहीं किया है ।
पार्टी केन्द्रीय कार्यालय धुम्बाराही में आयोजित बैठक में सोमबार बामदेव गौतम लगायत १० नेताओं ने अपनी–अपनी विचार व्यक्त किया । समाचार स्रोत अनुसार पूर्व माओवादी पृष्ठभूमि वाले नेताओं की तुलना में पूर्व एमाले पृष्ठभूमि के नेताओं ने सरकार की आलोचना ज्यादा किया था । सोमबार अष्टलक्ष्मी शाक्य, युवराज ज्ञावली, घनश्याम भुसाल, बेदुराम भुसाल, शक्ति बस्नेत, गणेश साह आदि नेताओं ने अपनी–अपनी विचार व्यक्त किया था ।

