Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री छोड़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन पार्टी जिम्मेदारी नहीं छोड सकताः पोखरेल

 

काठमांडू, १८ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा प्रदेश नं. ५ के मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल ने कहा है कि वह मुख्यमन्त्री पद त्यागने के लिए तैयार हैं, लेकिन पार्टी की जिम्मेदारी छोड़ने के लिए नहीं । उनका कहना है कि अगर पार्टी में समस्या आती है तो वह प्रदेश सांसद् से इस्तिफा देने के लिए तैयार हैं । स्मरणीय है, प्रदेश सांसद् ही प्रदेश में मुख्यमन्त्री तथा मन्त्री बन सकते हैं ।
इसीतरह नेकपा के बहुसंख्यक सदस्यों ने कहा है कि पार्टी नेताओं को एक ही कार्यकारी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए । लेकिन पार्टी ने पोखरेल और गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ को प्रदेश इन्चार्ज की जिम्मेदारी भी दी है । उसी के प्रति संकेत करते हुए नेताओं ने इसतरह डबल जिम्मेदारी नदेने के लिए पार्टी के ऊपर दबाब दिए हैं ।
इसी पृष्ठभूमि में प्रदेश नं. ५ के मुख्यमन्त्री पोखरेल ने काठमांडू में जारी पार्टी स्थायी समिति बैठक में मंगलबार बोलते हुए बोलते हुए कहा है– ‘अगर मेरे ही कारण समस्या आई है तो प्रदेशसभा सदस्य की जिम्मेदारी से मैं हटने के लिए तैयार हूं । लेकिन राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं छोड़ सकता ।’ मुख्यमन्त्री पोखरेल दाङ जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. २ (क) से निर्वाचित प्रदेश सांसद् हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *