Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने ही कार्यकर्ता द्वारा सह–महामन्त्री महत के ऊपर आक्रमण !

 

काठमांडू, १८ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस महासमिति बैठक में एक शीर्ष नेताओं के ऊपर पार्टी के ही कार्यकर्ता द्वारा आक्रमण हुआ है । रामशह पथ स्थित एक पार्टी प्यालेस में जारी बैठक में पार्टी विधान (संशोधित) मांगते हुए महासमिति प्रतिनिधि उच्च स्वर कर रहे थे, उसी वक्त नुवाकोट के जिला सभापति जगदीश्वर नरसिंह केसी मंच में जाकर महाधिवेशन प्रतिनिधियों को शान्त रहने के लिए आग्रह कर रहे थे ।
उसी क्रम पार्टी के सह–महामन्त्री डा. प्रकाशशरण महत ने केसी के हाथ में रहे माइक छीन लिया । उसके बाद कार्यक्रम हल में सहभागी आक्रोशित हो गए और हल्ला करने लगे । समाचार स्रोत ने दावी की है कि उसी क्रम में भीड़ में से किसी डा. महत के गाल पर एक तमाचा लगा दिया । लेकिन पार्टी नेताओं में से किसी ने भी इसकी औपचारिक पुष्टी नहीं की है । घटना को स्वीकार करते हुए इसके संबंध में औपचारिक प्रतिक्रिया देने के लिए सहभागी अस्वीकार कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *