Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार लोकप्रिय नहीं, बदनाम हैः रावल

 

काठमांडू, १८ दिसम्बर । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता भीम रावल का कहना है कि वर्तमान सरकार लोकप्रिय नहीं, बदनाम है । पार्टी स्थायी समिति बैठक में मंगलबार बोलते हुए उन्होंने ऐसी धारणा व्यक्त की है । उनका कहना है कि अध्यक्षद्वय केपीशर्मा ओली और पुष्कमल दाहाल प्रचण्ड द्वारा बैठक में पेश राजनीतिक प्रतिवेदन में लिखा है कि सिन्डिकेट अन्त हुआ है, लेकिन वास्तविकता ऐसी नहीं है ।
बैठक में बोलते हुए नेता रावल ने कहा– ‘प्रस्ताव में कहा गया है कि सिन्डिकेट खत्म हो चुका है । लेकिन वास्तविकता ऐसी नहीं है । जिसके चलते सरकार बदनाम हो रहा है ।’ उनका मानना है कि परिणामहीन काम के संबंध में प्रचार करने से पार्टी की गरिमा नहीं बढ़ सकती । इसीतरह सामाजिक सुरक्षा योजना और उसकी प्रचार शैली के बारे में भी नेता रावल ने आलोचना की । उन्होंने आगे कहा– ‘पार्टी नेतृत्व की प्रथम सरकार ने ही सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम लागू किया था । उसमें समयानुकुल सुधार करते हुए आगे बढ़ने की बजाए ‘नयां युग की शुरुआत’ कहते हुए प्रचार किया गया, जिस को जनता ने आलोचना की है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *