कांग्रेस महासमिति बैठकः १२ सदस्यों ने दिया नेतृत्व को ऐसी चेतावनी
काठमांडू, १८ दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस की महासमिति बैठक चार दिनों से काठमांडू में जारी है । लेकिन आज तक पार्टी विधान संशोधन संबंधी प्रस्ताव बैठक में पेश नहीं हुआ है । जिसके चलते महासमिति सदस्य निराश होने लगे हैं । महासमिति बैठक का मूल उद्देश्य ही पार्टी विधान संशोधन के लिए है । लेकिन चार दिनों तक प्रस्ताव पेश न होने के कारण १२ महासमिति सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा है– नहीं तो अब अलग ही नयां विधान पेश किया जाएगा ।
विभिन्न जिला और विदेश से आए महासमिति सदस्यों ने अलग ही विधान पेश करने की चेतावनी दी है । उन लोगों ने प्रस्तावित नयां विधान को मंगलबार सदस्यों के बीच सार्वजनिक भी किया है । इसतरह नेतृत्व को चुनौती देनेवाले महासमिति सदस्य हैं– सुवास कुमार पोखरेल (खोटाङ, दीपक खड्का संखुवासभा (संखुवासभा), राजिवविक्रम साह (जाजरकोट), भरतबहादुर खड्का (डोटी), उमेशजंज रायमाझी (भोजपुर), विनोद कायस्थ (भक्तपुर), रमेशकुमार महत (नुवाकोट), रंजीत कर्ण (सप्तरी), नवराज गुरुङ (पर्वत), निरंजन सिजापति (बांके), चिरंजीवि थापा (जनसंपर्क समिति, जापान) और विनिता अधिकारी (दोलखा) ।

