प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध अवहेलना मुद्दा
काठमांडू, २१ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के विरुद्ध अदालती आदेश अवज्ञा के आरोप में अवहेलना मुद्दा पंजीकृत की गई है । आज प्रकाशित नागरिक दैनिक के अनुसार सह–सचिव स्तर के एक कर्मचारी को काम की जिम्मेदारी न देने के आरोप में सर्वोच्च अदालत में मुद्दा पंजीकृत की गई थी । सर्वोच्च तीन महिना के भीतर जिम्मेदारी देने के लिए आदेश दिया था । लेकिन उक्त आदेश पालना न होने के कारण प्रधानमन्त्री के विरुद्ध अवहेलना मुद्दा पंजीकृत की गई है । घटना गत मार्गशीर्ष २६ गते का ही है । समाचार में उल्लेख है कि दो तिहाई बहुमत के साथ प्रधानमन्त्री बने प्रधानमन्त्री विरुद्ध दायर यह पहला मुद्दा है ।
इस तरह प्रधानमन्त्री के विरद्ध मुद्दा पंजीकृत करनेवाले सह–सचिव हैं– रामआधार साह । मुद्दा में प्रधानमन्त्री ओली के अलवा संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री लालबाबु पण्डित, मुख्यसचिव लोकदर्शन रेग्मी, संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन सचिव दिनेशकुमार थपलिया को विपक्षी बनाया गया है ।

